‘1 साल से उसके स्कूल का एक टीचर रंजीत परेशान कर रहा था। एक तरफा प्यार में मेरी बहन पर शादी का दबाव बनाता था, लेकिन मेरी बहन ने उसे साफ शादी करने से इनकार कर दिया था।’ ‘इसके बाद 3 महीने पहले उसने दूसरी लड़की से शादी की। शादी के बाद वो अलग-अलग तरीके से मेरी बहन को परेशान कर रहा था। शिवानी की हत्या का पूरा शक रंजीत टीचर पर ही जाता है।’ ये कहना ने BPSC टीचर शिवानी की बहन का। अररिया में बुधवार की सुबह 9 बजेटीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। टीचर शिवानी वर्मा उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं। वह अररिया जिले के नरपतगंज स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ाती थी।मृतका की बहन जूली कुमारी ने बताया, घटना अररिया जिले के खाबदा कन्हैली मध्य विद्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर घटी है। मृतका की पहचान शिवानी कुमारी (28) के रूप में हुई है। घटना के बारे में जानने के लिए दैनिक भास्कर की टीम जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर उसके किराए वाले मकान पर पहुंची। वहां पर हमारी मुलाकात शिवानी के मकान मालिक से हुई। उन्होंने शिवानी के बारे में सारी बातें बताईं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट… बहुत शांत स्वभाव की थी शिवानी लैंडलॉर्ड वीणा देवी ने बताया, मई 2025 से वो हमारे यहां रेंट पर रह रही थी। उसका स्कूल यहां से 4KM दूर था। जहां पर वो पहले रहती थी, वो उसके स्कूल से करीब 10KM दूर पड़ता था। इसी वजह से उसने रूम चेंज किया था। 7 महीने से हमलोग उसे देख रहे हैं। वो सुबह 8.30 बजे स्कूल जाने के लिए निकलती थी। हमलोगों को अच्छे से राधे-राधे बोलकर जाती थी। इसके बाद शाम 5 बजे वो घर आ जाती थी। फिर वो घर से कहीं बाहर नहीं निकलती थी। इन 7 महीनों में उसके घर में न कोई लड़का आया न कोई लड़की। सिर्फ उसकी बहन कभी-कभी मिलने आ जाया करती थी। स्वभाव की बहुत अच्छी लड़की थी। हमेशा प्यार से बात करती थी। शिवानी बहुत अच्छी लड़की थी वीणा देवी ने आगे बताया, कभी-कभी मैं उसे अपने यहां खाने पर बुलाती थी। इसपर वो कहती थी, आंटी आपलोग ब्राह्मण हैं। वृंदावन से दीक्षा लिए हुए हैं। आपलोगों से काम नहीं करवाऊंगी। वो बहुत ही अच्छी लड़की थी। किसी से फोन पर भी बात नहीं करती थी। स्कूल से आने के बाद वो खाना खाकर पढ़ने के लिए बैठ जाती थी। हर दिन हमलोगों से बात करती थी मधुकांत मलिक ने बताया, हम पति-पत्नी हर दिन दुकान पर बैठे रहते थे जब वो स्कूल से वापस आया करती थी। हमेशा राधे-राधे अंकल कहकर 10 मिनट तक हमसे बात करती थी। इसके बाद अपने रूम पर जाती और खाना खाकर पढ़ने बैठ जाया करती थी। 9 बजे तक पढ़ाई करने के शिवानी कभी-कभी हमारे पास घर आती थी। वो नेयर की बहुत अच्छी लड़की थी। इनसे बात करने के बाद हमारी मुलाकात शिवानी की बड़ी बहन जूली से हुई। वो सदर अस्पताल में अपनी बहन की बॉडी लेने आई थी। 2023 में तीनों बहनों ने निकाला था BPSC मृतका की बड़ी बहन जूली ने बताया, 2023 में हम तीन बहनों का TRE-1 में एग्जाम क्लियर हुआ था। इसी दौरान मुझे पटना, दूसरे नंबर वाली बहन ज्योति को समस्तीपुर और तीसरे नंबर पर शिवानी थी। इसकी अररिया में 2 साल पहले पोस्टिंग हुई थी। हम तीनों बहनें अक्सर एक-दूसरे मिलने रविवार को आ जाते थे। वो हर बात हम दोनों बहनों से शेयर करती थी। उसे UPSC निकालना था, इसलिए स्कूल के बाद वो उसकी तैयारी करती थी। टीचर रंजीत ने मेरी बहन को मार डाला साल 2023 में जब शिवानी इस स्कूल में आई तो यहां पर मौजूद रंजीत नाम के टीचर ने उसे प्रपोज किया, लेकिन शिवानी ने उसे उसी समय मना कर दिया था। शिवानी ने रंजीत से कहा, मैं UPSC क्लियर करना चाहती थी। अभी मुझे पढ़ना है, शादी के लिए बहुत टाइम है। इसके बावजूद रंजीत नहीं समझा। वो स्कूल में हर दिन शिवानी से किसी न किसी बहाने से बात करता था। ये सिलसिला करीब 1 साल तक चला, इसके बाद रंजीत ने अभी से कुछ महीने पहले दूसरी लड़की से शादी कर ली। 2-3 महीने तक वो ठीक रहा। इसके बाद फिर से वो वही हरकतें करना शुरू कर दिया था। शिवानी को तंग करने के लिए वो कभी बाइक से उसपर धूल उड़ाया करता था, तो कभी कुछ और हरकतें करता था। रीजैक्शन बरदाश्त नहीं, इसलिए करवा दी हत्या रंजीत को रीजैक्शन बरदाश्त नहीं हुआ होगा, इसलिए उसने मेरी बहन की हत्या कर दी। रंजीत को अभी लगा होगा कि उसपर शक नहीं जाएगा, क्योंकि वो अब शादीशुदा हो गया है, लेकिन उसने ही मेरी बहन को मार डाला है। इसमें मेरी बहन के स्कूल के प्रिंसिपल उमेश कुशवाहा का भी हाथ है। जब हमलोगों ने रंजीत के बारे में उन्हें कंपलेन किया तो वो उसे बचाते नजर आए थे। उन्होंने रंजीत के बारे में थाने में शिकायत करवाने से भी रोक दिया था। प्रिंसिपल भी करवा सकते हैं मेरी बहन का मर्डर कुछ दिनों पहले मेरी बहन ने प्रिंसिपल से SL(स्पेशल लीव) मांगा था, लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया था। उनका कहना था ये सभी को नहीं मिलता है। इस मामले को लेकर हमलोग DEO के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे। इसको लेकर प्रिंसिपल को DEO ने फटकार भी लगाया था। ये मामला मीडिया में भी आया था। इस वजह से हेडमास्टर के इमेज पर धक्का भी लगा था। इसका बदला लेने के लिए वो भी मेरी बहन की हत्या करवा सकते हैं। BPSC शिक्षिका की हत्या के बाद लोगों ने निकाला कैंडिल मार्च जिला पार्षद सबा ने बताया, 3 दिसंबर को अररिया में BPSC महिला टीचर की हत्या हो गई। हम सारी महिलाएं-पुरुष इसको लेकर कैंडिल मार्च निकाल रहे हैं। हमारी सरकार से यही मांग है कि हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए। क्योंकि अगर इन्हें सजा नहीं मिली तो हम भी कभी अब यहां पर सेफ फील नहीं कर पाएंगे। बता दें कि बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे शिवानी स्कूटी से स्कूल जा रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। खेत में काम रहे किसान सुधीर यादव ने बताया कि वो स्कूटी से जा रही थीं। तभी बाइक से 2 लड़के आए और पास से गोली मार कर भाग गए। गोली लगते ही वो जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद मैंने आसपास के लोगों को बुलाया और सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से अररिया सदर अस्पताल 70 किमी दूर है। वहीं, अररिया एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि कटहल बारी विद्यालय में एक शिक्षिका थी जो यूपी की रहने वाली थी। वो फारबिसगंज में रहती थी। डेली स्कूल आती-जाती थी। इसी क्रम में आज सुबह जब वो स्कूल जा रही थी खवदा पंचायत में मंदिर के पास बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
https://ift.tt/tWTDwUG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply