DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अमृतसर में नशा करती लड़कियों का हंगामा, VIDEO:पिता ने रोका तो हंगामा किया, बाल खींचकर ले जाने लगा तो युवक ने बाप को ही पीटा

पंजाब के अमृतसर में नशे की हालत में कुछ लड़कियों ने सड़क पर ही हंगामा कर दिया। उनके पिता ने रोकने की कोशिश की तो लड़कियां उनके साथ ही धक्का-मुक्की करने लगी। आसपास के लोगों से भी झगड़ा करने लगी। इसके बाद पिता एक लड़की का बाल पकड़कर खींचकर ले जाने लगे तो आसपास के लोगों ने उन्हें ही थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान लड़कियां अपना हाथ छुड़ाकर वहां से फरार हो गई। अब इस घटना से जुड़ी वीडियो भी सामने आई है। इसमें एक लड़की सड़क किनारे गाड़ी के पीछे छिपकर नशीला पदार्थ सूंघ रही है। लड़कियों के नशा करने से जुड़ी 2 PHOTOS… जानिए, वायरल हुए वीडियो में क्या दिख रहा… SHO बोले- जांच कर रहे
इस बारे में थाना सिविल लाइन के SHO गुरप्रीत सिंह ने कहा कि जो वीडियो सामने आई है, उसकी जांच शुरू कर दी है। नशा करने वाली कौन सी लड़कियां हैं, कौन सा नशा करती हैं और कहां से लाती हैं, इसके बारे में जांच की जा रही है। इसके अलावा लड़कियों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी ताकि वह नशे की गिरफ्त में न फंसे। पहले भी इस तरह के मामले सामने आए… लुधियाना में नशे में झूम रही थी युवती
पंजाब के लुधियाना में भी एक युवती नशे का शिकार होकर सड़क पर झूम रही थी। करीब 3 महीने पहले इसकी एक वीडियो भी सामने आई थी। युवती पर नशे का इस कदर असर था कि उसकी आंखें तक नहीं खुल रही थी। वह सही ढंग से खड़ी तक नहीं हो पा रही थी। युवती की उम्र 23-24 साल है। उसने काले रंग की टी-शर्ट और जींस पहनी थी। किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद लुधियाना पुलिस ने मामले की जांच की। मोगा में युवती को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया
इसी तरह का एक वीडियो करीब 3 माह पहले मोगा से सामने आया था। युवती सड़क पर झूम रही थी। वह इस कदर नशे में थी कि उसे न कोई बात भी समझ नहीं आई। न ही वह ठीक से खड़ी हो पाई। किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाते हुए उसके बारे में जानना चाहा, लेकिन युवती कोई जवाब नहीं दे सकी। जैसे ही पुलिस को इसका पता चला तो युवती को हिरासत में लेकर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। सरकार का नशे के विरुद्ध अभियान का दूसरा चरण
पंजाब सरकार के युद्ध नशा के विरुद्ध अभियान की आज यानी बुधवार को दूसरे चरण की शुरुआत होगी। जालंधर में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस अभियान की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में पुलिस ने हजारों तस्करों की गिरफ्तारी की थी, जिसमें भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी और करोड़ों रुपए की ड्रग मनी जब्त की गई है।


https://ift.tt/Orxnsdy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *