क्राइम रिपोर्टर | गोपालगंज सरकारी तालाब और जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सदर ब्लॉक के जादोपुर दुःखहरण गांव में बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। इस कार्रवाई में 14 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। यह अभियान सदर अंचलाधिकारी रजत वर्णवाल के नेतृत्व में चलाया गया। जादोपुर दुःखहरण गांव में सरकारी तालाब की जमीन और उसके चारों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए यह कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। अंचलाधिकारी ने बताया कि तालाब की जमीन पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने सालों से अतिक्रमण कर रख था। जिससे तालाब का जीर्णोद्धार नहीं हो पा रहा था। इन अतिक्रमणकारियों को कई दिनों से नोटिस जारी कर हटने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया। बुधवार की सुबह जादोपुर के दुःखहरण गांव में सरकारी बुलडोजर पहुंचा। इसके बाद अवैध कब्जा करने वालों के बीच अफरा तफरी मच गई।गांव में हुए बुलडोजर एक्शन से घंटों अफरा तफरी मची रहीं।एक घंटे तक चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद तालाब को पूर्णतः कब्जाधारियों से मुक्त करा लिया गया। जमीन रहने के बावजूद सरकारी जमीन पर किया था कब्जा उन्होंने यह भी बताया कि इन लोगों के पास पहले से ही अन्य स्थानों पर घर हैं और वे सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से अतिक्रमण कर रहे थे। ध्वस्त किए गए निर्माणों में केवल कच्चे घर और झोपडियां शामिल थीं, जिन्हें पहले ही अपने पुराने या पैतृक घरों में लौटने का निर्देश दिया गया था। बुलडोजर की यह कार्रवाई कई घंटे तक चली। सदर अंचलाधिकारी रजत वर्णवाल ने जानकारी दी कि गोपालगंज शहर में भी लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। शहर के जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है, उन्हें पहले ही हटाने का आदेश दिया गया है। यदि वे अतिक्रमण नहीं हटाते हैं, तो भविष्य में बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/uvPCZkM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply