DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अजय-अभय चौटाला पर मानहानि केस करेंगी पूर्व जज:पूर्व IPS रामसिंह की पत्नी अनुपमा यादव, 1995 में डिसमिस हुईं; केस के लिए जुटा रहीं फंड

हरियाणा की EX-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अनुपमा यादव चौटाला ब्रदर्स यानी अजय-अभय चौटाला को कोर्ट में खींचने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने फंड जुटाने के लिए सोशल मीडिया पर बकायदा मुहिम चलाई है। वह कहती हैं-मानहानि का दावा कितने करोड़ का होगा, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कितनी फंडिंग होती है। उनके खुद के पास बड़ा अमाउंट नहीं है। दरअसल, उनके पति पूर्व आईपीएस अफसर आरएस यादव ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में चौटाला सरकार के समय 22 साल पहले हुए विवाद का जिक्र किया। उनका आरोप था कि अभय चौटाला ने उन्हें 39 जूते मारे थे। अभय चौटाला की ओर से इन दावों को पूरी तरह से खारिज करते हुए मानहानि का केस करने की बात कही गई। यादव मूलरूप से नारनौल के हैं। अब उनके समर्थन में पत्नी अनुपमा यादव खुलकर आ गई हैं। जिन्होंने सोशल मीडिया पर पति के समर्थन में व चौटाला ब्रदर्स के खिलाफ अभियान छेड़ा है। चौटाला फैमिली को टारगेट करते हुए वे हर रोज 5 से 6 पोस्ट कर रही हैं। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रहीं अनुपमा यादव ने अब घोषणा कर दी है कि वे भी चौटाला ब्रदर्स के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगी। दावा कितने करोड़ का होगा, यह कोर्ट की व्यवस्था होने के बाद तय किया जाएगा। क्योंकि अभी उनके पास इतनी बड़ी अमाउंट नहीं है। जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर फंडिंग करने के लिए भी पोस्ट किया है। अनुपमा के अनुसार उनका हाईकोर्ट के वकीलों से लंबा डिस्कस हो चुका है। केवल पैसे की व्यवस्था करनी है। अगर उनके खिलाफ अभय केस डालते हैं तो उसको कोर्ट में फेस किया जाएगा और अपनी तरफ से वो तमाम सबूत कोर्ट में रखे जाएंगे, जो उनके पास मौजूद हैं। 4 प्वाइंट में समझिए क्या है पूरा मामला…. 1. जूते मारने का आरोप लगाया: 1988 बैच के आईपीएस रहे रामसिंह यादव ने अभय चौटाला के खिलाफ उन्हें 39 जूते मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप एक पॉडकॉस्ट इंटरव्यू में लगाया है। इंटरव्यू में अभय चौटाला पर आरोप लगाने के बाद मामला गरमा गया है। 2. अजय को राजस्थान से गिरफ्तारी का दावा: रामसिंह यादव ने खुलासा करते हुए बताया कि भजनलाल सरकार के समय वे अजय चौटाला को राजस्थान से पकड़ कर लाए थे। रेल की पटरी उखाड़ने के केस में ऐसा हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। 3. अभय चौटाला ने खारिज किया दावा: इनेलो सुप्रीमो ने इंटरव्यू के तुरंत बाद उनका दावा खारिज करते हुए कहा कि उनका दावा पूर्णतया उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया है। इसलिए वे रामसिंह यादव को 100 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस देंगे। 4. पूर्व आईपीएस को बताया भ्रष्ट: अनुपमा का दावा है कि अजय व अभय ने उनके पति व उन्हें भ्रष्ट बताया है। उन्हें खुद भी भ्रष्टाचार के केस में डिसमिस हुआ बताया है। जिसके कारण उसकी मानहानि हुई है। क्यों हुई जज पद से डिसमिस, खुद अनुपमा ने बताई कहानी… कोर्ट से इंसाफ नहीं तो चुनी जनता की अदालत, चुनाव लड़ा


https://ift.tt/xs6lyhF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *