DniNews.Live

छात्रा मरियम बनी एक दिन की प्रधानाध्यापिका:जौनपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत कम्पोजिट विद्यालय रन्नो में अनूठी पहल

मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल की गई। कम्पोजिट विद्यालय रन्नो में कक्षा 6 की छात्रा मरियम को प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव ने सांकेतिक रूप से एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका नियुक्त किया। इस अवसर पर छात्राओं ने नव दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के माध्यम से सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव ने मरियम को विद्यालय के प्रमुख कार्यों से अवगत कराया। मरियम ने दिन भर की गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया, जिसमें बच्चों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना शामिल था। उन्होंने विद्यालय में मिशन शक्ति के छठे चरण अभियान का शुभारंभ भी किया। अपने अनुभव साझा करते हुए मरियम ने बताया, ‘मुझे आज विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बनकर बहुत अच्छा लगा और काफी कुछ सीखने को मिला। मैंने महसूस किया कि प्रधानाध्यापिका का पद बहुत जिम्मेदारी भरा होता है। मैं भी भविष्य में अपनी प्रीति मैम जैसी प्रधानाध्यापिका बनना चाहूँगी।’ इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *