आजमगढ़ में शुक्रवार सुबह से बदलने वाला मौसम रविवार को भी बदला रहा। शनिवार की देर रात जिले के कई आउटर वाले इलाकों में हल्की बारिश भी हुई है। वहीं रविवार को सुबह घना कोहरा भी छाया रहा जिसका असर सड़कों पर भी देखा गया। सड़क पर चलने वाली गाड़ियां लाइट जला कर चलती दिखाई दी। जिले के आउटर वाले इलाकों में हुई बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि हवाएं ना चलने के कारण किसानों को थोड़ा राहत जरूर मिली है। विगत दो दिनों से जिस तरह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऐसे में किसान अपनी फसलों को लेकर काफी डरे हुए हैं। अचानक मौसम में परिवर्तन और चलने वाली हल्की हवाओं के कारण मौसम भी दर्द हो गया है। जिस तरह से प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव के संकेत हैं। तापमान में दिख रही है गिरावट
जिले में लगातार दो दिनों से तापमान लगातार गिर रहा है जहां एक सप्ताह पूर्व जिले का तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। वहीं वर्तमान समय में यह तापमान लगभग 16 डिग्री नीचे आकर 24 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का दावा है कि अभी मौसम खराब रह सकता है।

Leave a Reply