DniNews.Live

बलरामपुर में एलपीजी आपूर्ति पूरी:अफवाहों पर जिला प्रशासन ने दी सफाई, गैस की कमी नहीं, स्थिति नियंत्रण में

बलरामपुर जिले में एलपीजी आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहों के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में होने की जानकारी दी है। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेन्दु ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। सभी 40 गैस एजेंसियों (बीपीसीएल: 13, एचपीसीएल: 12, आईओसीएल: 15) के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से रिफिल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए, मेसर्स राप्ती गैस सर्विस (बलरामपुर) और मेसर्स जनसेवा एच.पी. गैस (महुआ बाजार) में 720 अतिरिक्त सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इन सिलेंडरों का वितरण सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए गैस सिलेंडरों की डिलीवरी अब केवल ओटीपी आधारित प्रणाली के तहत हो रही है। वितरण केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और पूर्ति निरीक्षक टोकन प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को क्रमवार सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं। निगरानी और पारदर्शिता प्रत्येक एजेंसी के स्टॉक की दैनिक समीक्षा की जा रही है। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्टॉक की स्थिति पारदर्शी रखें, बिना किसी कारण एजेंसी बंद न करें और उपभोक्ताओं के साथ शालीन व्यवहार करें। अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर सख्ती प्रशासन अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर भी सख्ती से नजर रख रहा है। पूर्ति निरीक्षकों को बाजारों और प्रमुख चौराहों पर नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति ऊंचे दामों पर सिलेंडर न बेच सके। अफवाहों पर जनता से अपील जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि पिछले पखवाड़े में अफवाहों के कारण पैनिक बुकिंग बढ़ने से अस्थायी दबाव बना था, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक गैस बुकिंग से बचें।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *