DniNews.Live

रायबरेली में सूखी टहनी को लेकर मारपीट:छह लोग घायल; मारपीट का वीडियो आया सामने

रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के लोनार गांव में सूखी टहनी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल छह लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रामानंद के बच्चों ने आंधी के बाद सड़क पर पड़ी एक सूखी टहनी उठा ली थी, जिसे वे पेड़ से गिरी हुई मान रहे थे। इस बात से नाराज पड़ोसी परिदीन ने रामानंद की बेटी को चप्पल से पीट दिया। इस घटना के बाद रामानंद और पड़ोसी पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग घायल हुए। घायलों का अस्पताल में उपचार घायलों को शिवगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया और सुरक्षित स्थिति में बताया। थाना अध्यक्ष शिवगढ़ ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह जाकर जांच शुरू की। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है और कानूनी कार्रवाई सुरक्षित की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *