चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित लतीफशाह बांध में गहरे पानी में डूबे दो किशोरों के शव शनिवार देर शाम बरामद कर लिए गए। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गहरे पानी में डूबने से दोनों किशोरों की मौत हो गई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। यह हादसा शनिवार शाम को लतीफशाह पर्यटन स्थल पर हुआ। दोनों किशोर सकलडीहा थाना क्षेत्र के अलाऊगल्ली कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन और ऐखलाक़ (16) पुत्र साबिर अली अपने दोस्तों के साथ लतीफशाह घूमने आए थे। वे झाड़ी के रास्ते मजार की ओर से पानी में नहाने उतरे थे और अचानक गहरे पानी में चले जाने से लापता हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। गोताखोरों की टीम की मदद से देर शाम तक दोनों किशोरों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया। चकिया कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply