DniNews.Live

बांदा भाजपा ने नई कार्यकारिणी घोषित की:2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा बदलाव

बांदा में भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए नई जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गई है। यह सूची 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें ब्राह्मण, ओबीसी, एससी और युवाओं को प्राथमिकता दी गई है। नई कार्यकारिणी के चयन के लिए शनिवार को लखनऊ में गहन मंथन हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल, क्षेत्रीय प्रभारी अनूप गुप्ता और क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने जिलाध्यक्षों के साथ दिन भर चर्चा की। देर रात जिलाध्यक्षों के हस्ताक्षर के बाद सूची जारी की गई। जिला इकाइयों में कुल 24 पद हैं। नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में नए और युवा चेहरों को भी अवसर दिया गया है। जातिगत समीकरणों को साधते हुए ब्राह्मणों और ओबीसी वर्ग के सदस्यों को भी शामिल किया गया है। तय ढांचे के अनुसार उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसके अतिरिक्त, संगठन में मीडिया विभाग, आईटी विभाग और कार्यालय मंत्री के नामों की भी घोषणा की गई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *