हाथरस में एक 24 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती 17 मार्च को अपनी ननिहाल से लौटते समय लापता हो गई। उसके पिता ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव दादनपुर निवासी अशोक कुमार ने कोतवाली सदर में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी दीक्षा (24) अपनी ममेरी बहन नम्रता के साथ ननिहाल से घर आ रही थी। नम्रता हाथरस के एमजी पॉलिटेक्निक में पढ़ती है। शिकायत के अनुसार, 17 मार्च को सुबह करीब 10 बजे नम्रता अपने स्कूल पर उतर गई, लेकिन दीक्षा घर नहीं पहुंची। नम्रता ने बताया कि दीक्षा टेंपो से उतरकर घर जाने की बात कहकर ई-रिक्शा से चली गई थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। पुलिस कर रही मामले की जांच-पड़ताल अशोक कुमार ने आशंका जताई है कि खंदारी गढ़ी निवासी करन डांसर पुत्र प्रेमचंद उर्फ मोरा उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply