DniNews.Live

बीजेपी की नई जिला सूची जारी:अमेठी में 87 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, 67 नए सदस्यों की हुई नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी नई जिला सूची जारी कर दी है। इस सूची में 87 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमे 67 लोगो को जिला सदस्य बनाया गया है। यह कदम विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में देखा जा रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं को अहम पद दिए गए हैं। जारी सूची में महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है; तीन महिलाओं को जिला मंत्री बनाया गया है, और कुल 31 महिलाओं को पार्टी में जगह मिली है। भावनीदत्त दीक्षित को एक बार फिर जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। देखें पूरी सूची… पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्रा को अब जिला महामंत्री बनाया गया है। उपमा सरोज समेत 9 पदाधिकारियों को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। रामकृष्ण भारती और कृष्ण कुमार यादव को भी जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। पूर्व महिला जिलाध्यक्ष आशा बाजपेई सहित आठ लोगों को जिला मंत्री बनाया गया है, जबकि अनिल सिंह को कोषाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। रश्मि सिंह, सुनीता तिवारी, पूनम यज्ञसैनी, शकुंतला कौशल, नम्रता सहित कुल 67 लोगों को जिला सदस्य बनाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *