DniNews.Live

क्रिकेट मैच खेलते समय बैट्समैन की मौत:शाहजहांपुर में बैटिंग करते समय सीने में दर्द हुआ; यूपी क्रिकेट एसोसिएशन में अंपायर थे

शाहजहांपुर में क्रिकेट मैच के दौरान यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के अंपायर की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ ग्राउंड पर किक्रेट खेलने गए थे। वहां बैटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ी, वह ग्राउंड पर ही गिर गए। साथियों ने उन्हें ग्राउंड की सीढ़ियों पर लिटाया। इसके बाद अस्पताल लेकर गए। जहां उनकी मौत हो गई। परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव को घर लेकर चले गए। अंपायर की मौत से पहले का ड्रोन वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह क्रिकेट किट पहने बैट लिए दिखाई दे रहे हैं। वह पिच के पास टहल रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वह सीढ़ियों पर लेटे दिख रहे हैं। मामला थाना रोजा क्षेत्र का है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… आदर्शनगर कॉलोनी के रहने वाले सोनल चंद्रा (30) पेशे से अंपायर थे। सोनल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पैनल में 3 साल पहले अंपायर बने थे। मां सुनीता चंद्रा टीचर थीं। वह एक साल पहले रिटायर्ड हुई हैं। पिता महेश चन्द्रा सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे। वह 30 साल पहले शहीद हो गए थे। सोनल शनिवार दोपहर दो बजे अपने दोस्तों के साथ किक्रेट खेलने के लिए ओसीएफ ग्राउंड गए थे। वहां बैटिंग करने के दौरान उनकी तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें घबराहत और उलझन होने लगी। इसके बाद साथियों ने उन्हें ग्राउंड की सीढ़ियों पर लिटा दिया। हालत में सुधार न होने पर सोनल को ओसीएफ अस्पताल लेकर गए। यहां से सोनल को निजी अस्पताल भेज दिया गया। परिजन उन्हें बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। वह इकलौता बेटा थे। सोनल हमेशा मैच के दौरान ड्रोन वीडियो बनवाते थे
दोस्तों के अनुसार, सोनल जब भी क्रिकेट खेलता था तो वह अपना ड्रोन से वीडियो भी बनवाता था। शनिवार को भी क्रिकेट खेलने के दौरान उसने वीडियो बनवाया था। बैटिंग करते समय उसकी तबीयत बिगड़ी तो वह पिच से अलग हट गया। वहीं रोजा थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया- उनके पास क्रिकेट खेलने के दौरान युवक की मौत की कोई सूचना नहीं आई है। शिकायत आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। —————————– यह खबर भी पढ़ें… बच्चे के सीने से गले तक घुसा 4 फीट सरिया, न खून निकला, न बेहोश हुआ बुलंदशहर में एक 10 साल का बच्चा पिलर के ऊपर गिर गया। इससे लोहे का सरिया उसके सीने से घुसकर गले के आर-पार हो गया। बच्चा एक निर्माणाधीन मकान में अपनी गेंद उठाने गया था। उसी समय पैर फिसलने से वह पिलर पर गिर गया। गैस कटर से सरिया काटकर बच्चे को उसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *