DniNews.Live

इटावा में ट्रक की टक्कर से अधेड़ की मौत:सराय जलाल हाईवे पुल के पास सड़क पार करते समय हुआ हादसा

इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में बीते शनिवार शाम सराय जलाल हाईवे पुल के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें सड़क पार कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कैलाश पुत्र गुरुदयाल, उम्र करीब 44 वर्ष, निवासी लुहन्ना चौराहा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कैलाश बकेवर से इटावा की ओर आ रहे थे और वह किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए वैशाली घाट स्थित अपने साढ़ू राकेश बाथम के घर जा रहे थे। जैसे ही वह सराय जलाल हाईवे पुल के पास पहुंचे, उन्होंने सड़क पार करने की कोशिश की, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *