DniNews.Live

लखनऊ की कल की 10 बड़ी खबरें:शहर में ईद की धूम, बहू ने सास का गला दबाकर मारा, ऋषभ पंत ने किए रामलला के दर्शन

लखनऊवालों, आज आपके घर अखबार नहीं आएगा, लेकिन आपके पास पहुंचने वाली खबरों की रफ्तार नहीं थमेगी। दैनिक भास्कर ऐप पर आपके लखनऊ की हर जरूरी खबर मिलेगी। यहां पढ़िए लखनऊ की 10 बड़ी खबरें…शहर में ईद की धूम रही। बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की गला दबाकर हत्या की, LSG) के खिलाड़ियों ने रामलला के दर्शन किए, सीएम योगी ने कहा- 9 साल में 242 करोड़ पौधे लगाए… 1.यूपी में ईद, लखनऊ ईदगाह पहुंचे अखिलेश:ईरान पर हमले के विरोध में बाराबंकी में ईद नहीं मनाई, अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी यूपी में आज ईद मनाई जा रही है। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकवाद देने पहुंचे अखिलेश यादव को देख भीड़ बेकाबू हो गई। नमाज के बाद युवाओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी लोगों के बीच पहुंचकर ईद की शुभकामनाएं दीं। शुभकामना देने पहुंचे कई दलों के नेता एकमंच पर दिखे। यहां पढ़ें पूरी खबर 2. लखनऊ में अवैध संबंध में रोड़ा बनी सास की हत्या:बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर मारा, घर का CCTV 2 घंटे तक बंद था लखनऊ में अवैध संबंध में रोड़ा बनी सास की बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की लाश घर के एक कमरे में पड़ी मिली। महिला के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। पोते ने जैसे महिला की लाश देखी। तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान सचिवालय से रिटायर्ड निर्मला देवी (69) के रूप में हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर 3.अयोध्या राम मंदिर में गले मिले पंत-गोयनका: IPL से पहले रामलला के दर्शन करने पहुंचे LSG के खिलाड़ी, सेल्फी के लिए फैंस क्रेजी IPL शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाड़ी 21 मार्च को अयोध्या राम मंदिर पहुंचे। टीम के खिलाड़ियों ने रामलला के दर्शन किए। टीम के साथ मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत भी मौजूद रहे। दर्शन कर लौटते समय सीढ़ियों पर दोनों एक-दूसरे के गले मिले। यहां पढ़ें पूरी खबर 4.लखनऊ में बारिश के बाद मौसम सुहाना: धूप-छांव के बीच चल रही ठंडी हवा; दो दिन में 12.4 डिग्री गिरा पारा लखनऊ में 24 घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। शुक्रवार दिन और रात में बारिश के बाद आज सुबह से बादल छाए हैं। हल्की धूप भी है। पिछले दो दिन में 12.4 डिग्री सेल्सियस पारा गिरा है। यहां पढ़ें पूरी खबर 5.सीएम योगी बोले- 9 साल में 242 करोड़ पौधे लगाए: यूपी में उतनी जमीन पर पेड़ होंगे, जितने में आबादी रहती है लखनऊ में सीएम योगी ने कहा है कि हमने 9 साल में 242 करोड़ पौधे लगाए हैं। यूपी में उतनी जमीन पर पेड़ होंगे, जितने में आबादी रहती है। 2017 में केवल एक रामसर (वेटलैंड) था, अब 11 हो गए हैं। यह दावा लखनऊ में सीएम योगी ने किया। यहां पढ़ें पूरी खबर 6.पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज: हत्या के 2 मामलों में दोषी, लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- नहीं मिलेगी रिहाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व मंत्री अंगद यादव को पैरोल पर रिहा करने से इन्कार कर दिया है। तीन बार विधायक रहे और बसपा सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे यादव हत्या के दो अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर 7.लखनऊ में युवक को होटल में गिराकर लातों से मारा: अश्लील वीडियो बनाया, ₹35 हजार लूटे; ग्राइंडर ऐप पर की थी दोस्ती इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पूर्व मंत्री अंगद यादव को पैरोल पर रिहा करने से इन्कार कर दिया है। तीन बार विधायक रहे और बसपा सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री रहे यादव हत्या के दो अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर 8.लखनऊ में पुनरीक्षित और मूल बजट एकसाथ पास होंगे: लोकसभा सत्र के बीच हुई छुट्टियों में मौका, वित्त वर्ष खत्म होने से पहले झटपट सदन लखनऊ नगर निगम में वित्त वर्ष 2026-27 के मूल बजट को लेकर 22 मार्च को नगर निगम का सदन है। इसके साथ ही मौजूदा वित्त वर्ष का पुनरीक्षित बजट भी अब पास किया जाएगा, जिसकी कार्यकारिणी बैठक नवंबर में ही हो चुकी है,लेकिन अभी तक सदन में यह प्रस्ताव पास नहीं हुआ। जबकि बजट पहले ही खर्च हो चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर 9.लखनऊ में अलीगंज-इटौंजा थाना प्रभारी लाइन हाजिर:होली के दिन OSD से मारपीट में लापरवाही पड़ी भारी, मामूली धाराओं में केस दर्ज करने पर हटाए गए इंस्पेक्टर लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए इटौंजा और अलीगंज थानों के प्रभारी निरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों, आईजीआरएस रैंकिंग में खराब प्रदर्शन और होली के दिन सामने आए विवादित मारपीट मामले के बाद यह फैसला लिया गया। पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने शनिवार को आदेश जारी कर दोनों थानों पर नए प्रभारियों की तैनाती भी कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर 10.लखनऊ में तेज रफ्तार इनोवा बंधे से नीचे गिरी: ड्राइवर घायल, गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला लखनऊ में गाजीपुर थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार इनोवा बंधे की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। गाड़ी नाले के किनारे जाकर गिरी। गनीमत रही अंदर बैठे लोगों की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सब को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *