DniNews.Live

हापुड़ में 550 स्कूल-वाहनों की फिटनेस जांच 1 अप्रैल से:15 दिन चलेगा अभियान, रोज 50 वाहनों की होगी जांच

हापुड़ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है। जिले में पंजीकृत करीब 550 स्कूल वाहनों की फिटनेस जांच 1 अप्रैल से शुरू होगी। यह विशेष अभियान 15 दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन 50 वाहनों का निरीक्षण किया जाएगा। अभियान की निगरानी एआरटीओ और पीटीओ अधिकारी करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों को सुरक्षित और मानकों के अनुरूप वाहन मिलें। जांच के दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, चालक की योग्यता, अग्निशमन उपकरण और फर्स्ट एड बॉक्स की गहन जांच होगी। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, चालान और जुर्माना परिवहन विभाग ने अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में खामियां मिलने पर वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें चालान और जुर्माना शामिल है। पहले ही 100 वाहनों पर हो चुकी कार्रवाई एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि विभाग पहले ही करीब 100 स्कूल वाहनों की जांच कर चुका है। इस दौरान कई वाहनों पर कार्रवाई करते हुए चालान और जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी पंजीकृत स्कूल वाहनों की जांच सुनिश्चित की जाएगी। वाहन संचालकों से अपील चौबे ने वाहन संचालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की फिटनेस, जरूरी दस्तावेज और सुरक्षा उपकरण पहले से दुरुस्त कर लें, ताकि जांच के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। यह अभियान बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चलाया जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *