लखनऊ में सुबह हल्की धुंध छाई है। दिन में मौसम साफ बना रहेगा। सुबह के समय गुलाबी ठंड का असर अब बढ़ने लगा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था। यह सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक बना रहा। अधिकतम आर्द्रता 72% और न्यूनतम आर्द्रता 27% दर्ज की गई। लालबाग और अलीगंज में सबसे खराब हवा लखनऊ में सुबह के समय लालबाग में हवा का स्तर सबसे खराब बना हुआ है। तड़के सुबह 7 बजे AQI 249 के साथ ऑरेंज जोन में है। अलीगंज का 200 और तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र का AQI 186 है। गोमतीनगर 110, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 105 और कुकरैल का AQI 102 दर्ज किया गया है। इन क्षेत्रों में हवा मॉडरेट स्थिति में है। जबकि 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI सुबह के समय में 159 बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से शनिवार शाम चार बजे जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI 172 के साथ में येलो जोन में है। बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क रहेगा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में फिलहाल बादल छाए रहने के साथ में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा-अब न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। वर्तमान में कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने से 28 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा। सतही हवाओं के उत्तर-पूर्वी होने से तापमान में कमी का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दाब क्षेत्र 27 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। अधिकतम तापमान में भी कमी इसका मुख्य प्रभाव पूर्वी तटीय राज्यों पर होगा, लेकिन इसका आंशिक असर प्रदेश पर भी पड़ सकता है। इसके चलते 29-30 अक्टूबर को प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है। साथ ही, बादलों की आवाजाही बढ़ने से अधिकतम तापमान में भी कमी आ सकती है।
https://ift.tt/Ii2gKZj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply