DniNews.Live

यूपी के 8 जिलों में आज APO प्री परीक्षा:182 पदों के लिए 93420 हजार रजिस्ट्रेशन, डेढ़ घंटे पहले एंट्री शुरू होगी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) 2025 प्रारंभिक परीक्षा आज रविवार को प्रदेशभर में आयोजित हो रही है। 182 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में 93,420 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकलविहीन परीक्षा के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। पहली पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक परीक्षा
यूपीपीएससी द्वारा एपीओ परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा प्रदेश के 8 जिलों- अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी के कुल 210 केंद्रों पर होगी। प्रयागराज में 31 केंद्रों पर 12,780 अभ्यर्थी शामिल
प्रयागराज जिले में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 12,780 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 31 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थी, 8:45 बजे बंद हो जाएगा गेट
परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय ने निर्देश दिए हैं कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले यानी सुबह 8 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। लेकिन 8:45 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। देर से पहुंचने वालों को बाहर ही रहना पड़ेगा। आईडी प्रूफ और फोटो साथ लाना अनिवार्य
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो पासपोर्ट साइज फोटो, वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी) की मूल और छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य किया गया है। प्रवेश पत्र ओटीआर नंबर के जरिए आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रैफिक और पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *