विश्व कविता दिवस के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित पारिजात पैलेस में ‘कविताई 2.0’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन शुभ्रा सर्वेश फाउंडेशन और जर्नलिस्ट मीडिया प्रेस एसोसिएशन के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य लखनऊ के प्रसिद्ध गीतकार देवल आशीष की स्मृति में उनके जन्मोत्सव को मनाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मंच पर कविता और गजल की प्रस्तुतियां शुरू हुईं। लखनऊ सहित आसपास के जिलों से लगभग 40 कवि और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से साहित्यिक माहौल बनाया। श्रोताओं ने तालियों से सम्मानित किया इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई रचनाकारों को सम्मानित किया गया। कमल किशोर भावुक को कविताई वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान, चंद्रशेखर वर्मा को कविताई गजल सम्मान और कुलदीप कलश को कविताई युवा कलमकार सम्मान से नवाजा गया।पूरे कार्यक्रम के दौरान कविता, गजल और साहित्य की धारा प्रवाहित होती रही, जिसने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। ये रहे मौजूद कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार विनोद शंकर शुक्ल ‘विनोद’ ने की। एडिशनल कमिश्नर जीएसटी पंकज कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि वरिष्ठ कवि राजेंद्र शुक्ल ‘राज’ विशिष्ट अतिथि थे।इस आयोजन को सफल बनाने में सर्वेश तिवारी, उमाशंकर पाण्डेय और अश्वन वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संयोजक योगी योगेश शुक्ल ने कार्यक्रम की रूपरेखा का प्रभावी ढंग से संचालन किया।

Leave a Reply