चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर, चौक में माँ चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से आए भक्तों ने माँ चंद्रघंटा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की। बड़ी संख्या में भक्तों ने आरती में भाग लेकर माँ का आशीर्वाद लिया। भक्तजन माता रानी के दर्शन कर पुण्य प्राप्त कर रहे मंदिर प्रबंधन के अनुसार, नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। सुबह और रात्रि की आरती में भक्तों की विशेष भीड़ देखी जा रही है। मंदिर में भक्तों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से की गई हैं। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर के महंत एवं प्रबंधन समिति ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तजन माता रानी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वे माँ से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Reply