हाथरस शहर में गणगौर जी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर में पिछले 231 वर्षों से लगातार निकाली जा रही है, जो इस वर्ष भी भव्यता के साथ संपन्न हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ कमला बाजार स्थित बड़ी कोठी के श्री बिहारी जी मंदिर से हुआ। कांस्यकार समाज द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा का उद्घाटन गोपाल दास, शिवकुमार, मुन्नीलाल, श्यामलाल और परमानंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। शहर की सड़कों पर देर रात तक शोभायात्रा देखने के लिए भारी भीड़ जमा रही। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसमें मनोहारी झांकियां, बैंड और ढोल-नगाड़े शामिल थे। सबसे अंत में एक रथ पर भगवान गणगौर (शिव-पार्वती) विराजमान थे, जिनके दर्शन के लिए भक्त लालायित दिखे। गणगौर शोभायात्रा की परंपरा है। पहले दिन की शोभायात्रा मंदिर ठा. बिहारी जी महाराज से शुरू हुई, जहाँ भक्तों ने भगवान गणगौर की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का हुआ स्वागत इस अवसर पर शोभायात्रा के अध्यक्ष संजीव पंचपड़िया (संजू), राजकुमार पंचपड़िया, पवन पंचपड़िया, प्रवीण पंचपड़िया, देव पंचपड़िया, अनिल वर्मा, महेश वर्मा, मनोज वर्मा, प्रवीण वर्मा, पप्पन, प्रदीप वर्मा, दिलीप वर्मा, प्रशांत पंचपड़िया, संदीप वर्मा, भगत जी, राजीव वर्मा टिंकू, रवि वर्मा, जीतू पंचपड़िया, राम, बाबूलाल वर्मा, प्रेमचंद वर्मा, महेश वर्मा, प्रबंधक ओम लाल बागडी, ओमप्रकाश बागड़ी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा का भी जोशीला स्वागत किया।

Leave a Reply