DniNews.Live

प्रतापगढ़ में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत:लकड़ी लादकर ले जाते बच्चा चपेट में आया, मां-पिता समेत परिजनों में मातम पसरा

प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीन वर्षीय मासूम को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। यह घटना सराय सुभद्रा गांव में हुई, जहां फूलचंद केसरवानी का तीन वर्षीय पुत्र ओम अन्य बच्चों के साथ घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान लकड़ी से लदा एक ट्रैक्टर, जो धर्म कांटा की ओर जा रहा था, अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर बच्चे की ओर बढ़ा और ओम उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि मासूम ओम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां-पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंचे। सूचना मिलने पर संग्रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, परिजन शव देने को तैयार नहीं थे और उन्होंने आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष मनोज तोमर ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *