DniNews.Live

सराफा बाजार में गोल्ड अप्रेजल एंड वैल्युएशन कोर्स का शुभारंभ:व्यापारियों को मिली आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग , तीन दिवसीय प्रशिक्षण में कई जिलों के ज्वैलर्स शामिल

मेरठ में सर्राफा कारोबार को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल की गई है। शनिवार को मंदिर महादेव, सराफा बाजार में गोल्ड अप्रेजल एंड वैल्युएशन कोर्स का शुभारंभ किया गया। इस कोर्स का आयोजन मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेदव्यास पुरी के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। तीन दिवसीय इस कोर्स में देहरादून, शामली, बिजनौर, पटियाला, बरेली, उत्तराखंड, गुरुग्राम, नजीबाबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सर्राफा कारोबारियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को सोना-चांदी एवं अन्य धातुओं के मूल्यांकन, शुद्धता जांच और व्यापार से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों को बदलते समय के साथ नई तकनीकों को अपनाने, सही मूल्यांकन करने और ग्राहकों का भरोसा मजबूत करने के गुर सिखाए गए। इस पहल को सर्राफा कारोबार में पारदर्शिता और पेशेवर दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर एनआईजेटी के प्रेसिडेंट प्रदीप कुमार अग्रवाल, सेक्रेटरी दीपक रस्तोगी, एमबीटीए के महामंत्री विजय आनंद, शिक्षक यश रस्तोगी एवं प्रिंसिपल डॉ. बी.बी. अग्रवाल मौजूद रहे। एमबीटीए के महामंत्री विजय आनंद ने एनआईजेटी द्वारा आयोजित इस प्रोत्साहन कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। वहीं, प्रेसिडेंट प्रदीप कुमार अग्रवाल ने सभी आए हुए व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भविष्य में सर्राफा व्यवसाय को नई दिशा देंगे। व्यापारियों का मानना है कि इस तरह के कोर्स से उन्हें आधुनिक तकनीकी ज्ञान मिलेगा, जिससे न केवल उनका कारोबार मजबूत होगा, बल्कि क्षेत्रीय सर्राफा बाजार को भी नई पहचान मिलेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *