मेडिकल स्टूडेंट्स ने निकाली स्वास्थ्य जागरूकता रैली:प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर मेडिकल कॉलेज से निकली रैली काे मंत्री स्वतंत्र देव ने दी हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज बुधवार से सेवा पखवाड़ा की शुरूआत हुई। इसी क्रम में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल एवं मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार अभियान के तहत जनपद के प्रभारी मंत्री व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव व विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी ने मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के गेट से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना। रैली हनुमान मंदिर होते हुए सिविल लाइंस तक निकाली गई। जिसे माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह (कैबिनेट मंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) एवं माननीय विधायक, शहर उत्तरी श्री हर्ष वर्धन बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार का आधार : मंत्री मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज का आधार है। सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।” विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने का संकल्प है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। रैली में छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं संकाय सदस्यों में डॉ. सूबिया अंसारी, डॉ. रीना सचान, डॉ. बादल सिंह, डॉ. अमिता यादव, डॉ. खुर्शीद परवीन, डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. विधि सिंह, डॉ. रविराज पाटिल सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष सिंह रहे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर