फिरोजाबाद। पचोखरा थाना क्षेत्र निवासी एक छात्र का शव थाना शनिवार देर शाम टूंडला क्षेत्र में मिला है। वह इंटर का छात्र था। घटना के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव देवखेड़ा निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार धर्मेंद्र कुमार के पुत्र थे। शनिवार सुबह अपने घर से दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे।शाम को परिजनों को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि रोहित का एक्सीडेंट हो गया है और वह हिरनगांव रोड स्थित जेपी स्कूल के पीछे घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलने पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रोहित को आयुष्मान अस्पताल ले गए। वहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे एफएच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक रोहित कुमार इंटर का छात्र था। उसकी असामयिक मृत्यु से परिवार और गांव में गहरा शोक है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने पुलिस से इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना अध्यक्ष पचोकरा अमित तोमर का कहना है की परिजनों की मांग पर सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि छात्र के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं है फिर भी घटना को लेकर पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply