मेरठ के सरधना स्थित ग्राम मेहरमती गणेशपुर में शनिवार शाम मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार से पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से गांव में तनाव है। पहले एक नजर वारदात पर
ग्राम मेहरमती गणेशपुर में छोटा कब्रिस्तान के पास खेत में गांव के ही दो पक्ष जुआ खेल रहे थे। सभी ने नशा भी किया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें पहले नोकझोंक और फिर खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ग्राम प्रधान सईदु का बताया जा रहा है, जिनमे खुद 50 वर्षीय प्रधान के अलावा 48 वर्षीय सईमुद्दीन और 38 वर्षीय भूरा जबकि दूसरे पक्ष से 30 वर्षीय चुन्नू पुत्र सलीम शामिल रहे। भूरा व सईमुद्दीन की मौत हुई है। एक ही कुनबे के बताए जा रहे दोनों पक्ष
थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि शराब के नशे में जुआ खेलते वक्त दोनों पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद पहले गाली गलौज और फिर नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने लोगों को वहां बुला लिया। मामला इतना बड़ा की लाठी डंडों के अलावा धारदार हथियार भी चलने लगे जिनमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लेकर भागे परिजन
लगभग 15 मिनट तक दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ सभी घायलों को उठाकर अस्पताल की ओर भागे। यहां से कई लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भूरा व सईमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया गया। एसएसपी और एसपी देहात पहुंचे गांव
खूनी संघर्ष की सूचना पर हड़कंप मच गया। एसएसपी अविनाश पांडे और एसपी देहात अभिजीत कुमार आनन फानन में गांव पहुंच गए। उन्होंने वारदात वाली जगह का निरीक्षण किया। गांव के लोगों से भी बात की। फिलहाल सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है, कई की हालत गंभीर बनी है।

Leave a Reply