DniNews.Live

पीएनबी की मदद से स्कूलों में सुविधा बढ़ी:काजीपुर स्कूल को आरओ सहित वाटर कूलर, दृष्टिबाधित विद्यालय को मिली 5 आलमारियां

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अंचल कार्यालय, मेरठ ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए सीएसआर गतिविधि के तहत दो स्कूलों को उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई। बैंक ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, काजीपुर को आरओ सहित वाटर कूलर और बृजमोहन दृष्टिबाधित विद्यालय, लोहियानगर को पांच आलमारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम में काजीपुर स्कूल की प्रधानाध्यापिका पुष्पा रानी तथा दृष्टिबाधित विद्यालय के चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता, सचिव ज्ञानेंद्र अग्रवाल, ट्रस्टी सचिव धर्मवीर सक्सेना समेत स्टाफ ने बैंक का आभार जताया। इस मौके पर पीएनबी के अंचल प्रबंधक कुलदीप सिंह राणा, उप अंचल प्रबंधक राज कुमार अग्रवाल, सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही, पीएनबी प्रेरणा क्लब की मेरठ अंचल अध्यक्षा इंदु राणा और सदस्या अर्चना चौधरी की भी उपस्थिति रही।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *