फर्रुखाबाद के इटावा-बरेली हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे बिजली के पोल वैगनआर कार में जा घुसे, जिससे कार सवार एक बच्चे की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदे विद्युत पोल वैगनआर कार का आगे का शीशा तोड़ते हुए पीछे तक जा निकले। इस घटना में कार में सवार एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। वहां चिकित्सकों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल महिला और बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी लोहिया अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। तसवीरें देखिए…
खबर अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply