DniNews.Live

मेट्रो स्टेशन पर SSF ने नहीं चलने दी मनमानी:ईद के मौके पर सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त, सीसीटीवी कैमरे से होती रही निगरानी

ईद के मौके पर मेट्रो स्टेशनों पर सख़्ती देखने को मिली। एसएसएफ की टीमें हर एक प्लेटफार्म पर सक्रिय दिखाई दी। संदिग्ध लोगों की तलाशी के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। बेवजह मेट्रो स्टेशन में घुसने का प्रयास कर रहे लोगों को एसएसएफ ने चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया। मेट्रो के नए अनुभव को भुनाने का प्रयास
आमतौर पर ईद के मौके पर सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ देखने को मिलती है। मॉल से लेकर सिनेमाघर और पार्को तक में अच्छी खासी रौनक दिखाई देती है। इन दिनों मेट्रो और रैपिड स्टेशन शहर की जनता के लिए नया अनुभव है। ऐसे में ईद पर युवाओं ने मेट्रो और रैपिड का भी रुख किया लेकिन बेवजह की भीड़ को स्टेशनों पर तैनात सुरक्षा बल ने खदेड़ दिया। कंट्रोल रूम से चप्पे चप्पे की निगरानी
सभी मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बाकायदा एक सीसीटीवी कंट्रोल रूम भी मौजूद है, जहां से मेट्रो स्टेशन की हर हरकत पर नजर रखी जाती है। शनिवार को दिन भर सुरक्षा कर्मियों के वॉकी-टॉकी बजते रहे। कंट्रोल रूम से उन्हें सूचना मिलती और वह हरकत में आ जाते। मेट्रो स्टेशन में सेल्फी की अनुमति नहीं
ईद के मौके पर काफी युवा मेट्रो स्टेशन की तरफ बड़े लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें वापस भेज दिया। इनका मकसद केवल मेट्रो स्टेशन पर घूमना और सेल्फी खींचना था। कुछ लोग तो सीधे-सीधे रील बनाने की बात कहकर अंदर घुसे। जैसे ही उन्होंने सेल्फी के लिए कैमरा निकाल, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में चेतावनी देकर छोड़ा गया। कमांडेंट बोले- मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी
SSF कमांडेंट एमपी सिंह ने बताया कि नवरात्र और ईद के दृष्टिगत सभी मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। बेवजह किसी को मेट्रो परिसर में घूमने नहीं दिया जाएगा। कंट्रोल रूम से चप्पे चप्पे की निगरानी की जा रही है। BDDS, QRT दिन भर स्टेशन पर एक्टिव रहीं। चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *