गोरखपुर में मानवता का मिसाल पेश करते हुए रोटरी यूफोरिया ने 150 लोगों को निशुल्क भोजन कराया। यह सेवा कार्य हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर हॉस्पिटल में किया गया। इस दौरान जरूरतमंद मरीज और उनके परिजनों की मदद की गई। प्रोग्राम में क्लब की मेंबर्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी के सहयोग से मरीजों के चेहरे खिल उठे। मेंबर्स का कहना है कि खुद से पहले दूसरों की सेवा ही धर्म है। एक छोटी सी मदद से जरूरतमंदों के चेहरे पर जब मुस्कान आती है तो दिल को सुकून मिलता है। हमारी संस्था ऐसे सेवाकार्यों के लिए हमेशा आगे रहती है। प्रोग्राम में मोऊ भट्टाचार्य, रुचि केडिया, पूर्णिमा त्रिपाठी, शालिनी पांडेय और अन्य शामिल रहे ।

Leave a Reply