DniNews.Live

साइकिल सवार युवक को ट्रक ने कुचला, मौत:पिहानी कोतवाली क्षेत्र के देवमनपुर के पास हुआ हादसा

हरदोई में लखनऊ-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के देवमनपुर के पास शनिवार सुबह एक ट्रक ने युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी के मैगल गंज थाना क्षेत्र के अलियापुर निवासी जुगनू (40) के रूप में हुई है। वह भीख मांगकर अपना जीवन यापन करते थे। जहानीखेड़ा चौकी से अलियापुर लगभग 3 किलोमीटर दूर है। शनिवार सुबह जुगनू साइकिल से देवमनपुर भीख मांगने गए थे। वापस घर लौटते समय देवमनपुर के पास ही एक ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का पहिया जुगनू पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जहानी खेड़ा चौकी इंचार्ज कैलाश चंद्र ने घटना की जानकारी दी। जुगनू के परिवार में उनकी पत्नी और दो पुत्रियां हैं। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *