DniNews.Live

मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार:एडिट कर सोशल मीडिया पर डाली थी, पुलिस ने लिया एक्शन

हरदोई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया है। यह मामला अरवल थाना क्षेत्र का है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ‘राहुल जाटव’ नामक सोशल मीडिया आईडी से मुख्यमंत्री की फोटो को आपत्तिजनक स्थिति में पोस्ट किया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान, अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदा पुरवा निवासी इंद्रपाल को इस आईडी का संचालन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *