DniNews.Live

गौ रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर कैंडल मार्च:फिरोजाबाद में दी श्रद्धांजलि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

फिरोजाबाद में शनिवार को गौ रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर कैंडल मार्च निकाला गया। मथुरा में गौ तस्करों द्वारा ट्रक से कुचल दिए जाने के बाद उनकी मृत्यु हो गई थी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में गौ रक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और न्याय की मांग उठाई। इस कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला अध्यक्ष मोहन बजरंगी, उत्तर प्रदेश मंत्री शिवम कुलश्रेष्ठ, जिला मीडिया प्रभारी आकाश सनातनी, जिला उपाध्यक्ष यश कुशवाहा सहित अभिषेक राठौर, प्रशांत गौड़, उपेंद्र बंसल, सूरज जाट, अभिषेक यादव, अमित कुशवाह, हर्ष वर्मा, राजा गुप्ता, अमित गुप्ता, राजा प्रजापति, कन्हैया शर्मा, शौर्य प्रताप और राम राजपूत जैसे अनेक गौ रक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गौ रक्षक की हत्या को दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने प्रशासन से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। कैंडल मार्च के माध्यम से लोगों ने एकजुट होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की आवाज बुलंद की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *