DniNews.Live

अलीगढ़ में एक ही समुदाय के लोग आपस में भिड़े:रील पर गाली–गलौज को लेकर हुआ झगड़ा, पथराव में 6 घायल

​अलीगढ़ में रोरावर के गांव तालसपुर गांव में रील पर गाली–गलौज और धमकी देने के चक्कर में एक ही समुदाय के प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थक भिड़ गए। ईद पर हुए विवाद में थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। दोनों तरफ से जमकर पत्थर चले। इस दौरान दोनों पक्षों से छह घायल हो गए। सूचना पर पीआरवी भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों ने पीआरवी के सामने भी पथराव किया। इसकी सूचना पर थाना रोरावर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। इनमें से एक गंभीर घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
​इंस्टाग्राम पर दी थी ईद के बाद देख लेने की धमकी ​गांव तालसपुर में अल्वी और मेवाती बिरादरी के बीच पुराना विवाद चला आ रहा है। तनातनी की ताजा वजह इंस्टाग्राम बनी। दरअसल, दोनों पक्षों के युवक सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और रील बनाकर एक-दूसरे पर भड़काऊ टिप्पणी करते हैं। आरोप है कि पूर्व प्रधान अल्वी पक्ष के एक युवक ने रील पोस्ट की थी, जिसमें तमंचे और पिस्टल दिखाते हुए ईद के बाद सबक सिखाने की धमकी दी गई थी। ​पकड़कर पीटा तो छतों से बरसने लगे पत्थर मेवाती पक्ष के युवक मौहसिन उर्फ गाजी को शनिवार दोपहर दूसरे पक्ष ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मेवाती पक्ष के लोग भी आ गए। इस दौरान दोनों में मारपीट शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में दोनों तफर से छतों से पथराव शुरू हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान छतों से तमंचे लहराकर दहशत भी फैलाई गई। ​पुलिस की मौजूदगी में भी पथराव पथराव की सूचना किसी ने 112 पर पुलिस को दे दी। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंच गई। पीआरवी के पहुंचने के बाद भी दोनों पक्ष एक–दूसरे पर पथराव करते रहे। इसकी सूचना पीआरवी ने थाने पर दी। सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को पहुंचाया अस्पताल थाना पुलिस ने दोनों पक्ष के छह घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक गंभीर घायल यूसुफ को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दोनों पक्षों से नदीम, हसीना, जमीला, यूसुफ, बोना, मौसीन उर्फ हाजी घायल हुए हैं। दर्ज किया जा रहा है मुकदमा प्रभारी निरीक्षक रोरावर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा की रील बनाकर डालने के चक्कर में एक ही समुदाय के दोनों पक्षों में पथराव हुआ है। इस घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *