DniNews.Live

गोरखपुर नगर निगम में 23 को नए पार्षदों का शपथ:10 लोग को किया गया था मनोनीत, मिलेगी नई जिम्मेदारी

गोरखपुर नगर निगम में नव-नामित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 23 मार्च, सोमवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे नगर निगम के सदन हाल में होगा। इस दौरान सभी नामित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। मेयर दिलाएंगे शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव सभी पार्षदों को शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम को लेकर अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने पत्र जारी कर सभी पदेन सदस्यों, वर्तमान पार्षदों, विभागाध्यक्षों और जोनल अधिकारियों से अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।
नगर निगम प्रशासन इस कार्यक्रम को नए सदस्यों की औपचारिक शुरुआत के रूप में देख रहा है। इसके बाद ये पार्षद नगर निगम की कार्यप्रणाली में सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे।
शपथ लेने वाले 10 नामित पार्षदों में दुर्गेश बजाज, वीर सिंह सोनकर, रितेश सिंह बब्बू, आलोक सिंह विशेन, चंदन आर्या, ममता जायसाल, अरविंद निषाद, शिवम पांडेय, अष्टभुजा श्रीवास्तव और संजय कुमार वैश्व शामिल हैं। इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। 15 मार्च को चुने गए थे मनोनित पार्षद सरकार की ओर से नगर निकायों में मनोनित पार्षदों की सूची जारी कर दी है। गोरखपुर नगर निगम में 10 लोगों को मनोनित पार्षद बनाया गया है। गोरखनाथ मंदिर के करीबी दुर्गेश बजाज एवं भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। लंबे समय से इस सूची का इंतजार किया जा रहा था। गोरखपुर नगर निगम में 80 पार्षद हैं और अब 10 मनोनित पार्षद भी होंगे। इनका कार्यकाल 2028 तक होगा। इस मनोनयन में भाजपा से जुड़े नेताओं को तरजीह दी गई है। कुछ पूर्व पार्षद भी हैं। 10 लोगों की सूची में 4 वैश्य, दो क्षत्रीय, एक ब्राह्मण, एक अनुसूचित जाति, एक निषाद एवं एक कायस्थ समाज से शामिल किए गए हैं। एक महिला को भी मनोनित किया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *