DniNews.Live

आगरा में स्कूल जाते समय छात्रा से छेड़छाड़:जान से मारने की दी धमकी, पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगाए आरोप

आगरा के शमशाबाद थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा को स्कूल जाते समय एक युवक द्वारा अश्लील बातें, धमकी और मैसेज भेजकर तंग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने शमसाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को गांव का ही विनय करीब 6 माह से परेशान कर रहा है। विनय उनकी बेटी को स्कूल जाते समय रोककर अश्लील बातें करता है, हाथ पकड़ता है और जान से मारने की धमकी देता है। इतना ही नहीं, विनय ने उनकी बेटी को धमकी दी है कि अगर उसने यह बात अपने पिता को बताई तो वह उसकी AI के द्वारा अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर देगा। बेटी ने विनय की धमकियों के डर और शर्म के कारण 6 माह से यह बात नहीं बता रही थी। लेकिन विनय अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था और उनकी बेटी को और भी ज्यादा तंग करने लगा। उनकी बेटी इतनी परेशान हो गई थी कि उसने खुदकुशी करने का मन बना लिया था। लेकिन बाद में हिम्मत करके उसने सारी बातें अपनी मां को बता दी। पीड़ित पिता का कहना है कि पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। हमें शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। कई दिनों से बेटी डर की वजह से घर में कैद है। अगर कोई घटना हुई तो इसका जिम्मेदार विनय होगा। शमसाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर विनय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *