DniNews.Live

15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़, दो नामजद पर FIR:एटा में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गुरुवार को हुई इस घटना में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही एक प्लाट में मौजूद किशोरी के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। जब किशोरी ने इसका विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान विशाल पुत्र दिनेश और अविनेश पुत्र राजेश के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। सकीट थाना पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर दोनों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। सकीट थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थलीय जांच की गई। लिखित शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जो आपस में दोस्त हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *