DniNews.Live

14 साल की लड़की ने फांसी लगाकर दी जान:बहन को लटका देख पड़ोसियों को बुलाया, मां-बाप घर से बाहर थे

औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के समाधान का पुरवा गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान काजल पुत्री देवेंद्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है। बताया गया कि काजल के पिता एक निजी स्कूल में मोटर इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में काजल के अलावा उसकी 9 वर्षीय छोटी बहन वर्षा और 8 वर्षीय भाई कृष्णा हैं। घटना के समय काजल के पिता स्कूल में थे, जबकि उसकी मां खेतों पर काम करने गई थी। घर में केवल उसकी छोटी बहन वर्षा मौजूद थी। वर्षा ने काजल को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उसने घबराकर मोहल्ले के लोगों को सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। किशोरी को उपचार के लिए चिचौली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रुद्रप्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि बच्ची का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *