आगरा में 10 महीने पहले माहाराष्ट्र का एक कारीगर वादी का 1KG सोना लेकर फरार हो गया। वादी ने बताया-वे मूल रूप से माहाराष्ट्र का निवासी है, आगरा के किनारी बाजार में बम्बई नाम से दुकान है। उसने अपने कारीगर सूरज को 1 किलो 700 ग्राम सोना श्री ज्वैलर्स पर पहुंचाने के लिए दिया था। लेकिन दो घंटे बीत जाने के बाद भी वो वापस नहीं आया। जब श्री ज्वैजर्स पर फोन किया, तो आरोपी वहां पर भी नहीं पहुंचा था। आरोपी माहाराष्ट्र के गांव का ही था, तो पहले लगा आ रहा होगा। लेकिन सोना ज्यादा होने के बाद उसके खोजने की कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं मिला। इसके बाद थाना कोतवाली में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला की कारीगर सोना लेकर फरार हो गया है। इसके लिए पुलिस ने टीम का गठन किया। जिसके बाद आरोपी सूरज को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को तीन महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। सूरज को पकड़ने के बाद दिलीप का नाम सामने आया। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर महाराष्ट्र के जिला सतारा के थाना वडूज में पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया। ओरापी दिलीप के पास से एक टाटा हैरियर कार,115.030 ग्राम सोना, एक आधार कार्ड, एक पैनकार्ड, दो एटीएम, एक मोबाईल बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया-आरोपी सूरज ममेरा भाई आगरा में वादी की दुकान पर काम करता था। करीब 10 महा पहले सोना लेकर फरार हो गया था। दिलीप ने लालच में आ कर उसे अपने घर में रख लिया था। बचे हुए सोने से एक टाटा हैरियर कार खरीद ली। इसके बाद आरोपी बचा हुआ सोने को बेचने जा रहा था जिससे ट्रक का लोन को खत्म कर सके।

Leave a Reply