DniNews.Live

निघासन में तेंदुए का लगातार तीसरा हमला:बौधिया कला में बछड़े को बनाया शिकार, दहशत में ग्रामीण

लखीमपुर खीरी के निघासन स्थित मझगईं वन रेंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत बौधिया कला में तेंदुए के हमले जारी हैं। लगातार तीसरे दिन तेंदुए ने एक बछड़े को अपना शिकार बनाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने गुरमीत यादव के बछड़े को निवाला बनाया। इससे एक दिन पहले तोताराम यादव के बछड़े को भी तेंदुए ने मार डाला था। वहीं तीन दिन पूर्व गांव निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ बुधई यादव के बाड़े में घुसकर पांच नवजात बछड़ों को मारने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीण अपने पशुओं और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने तेंदुए को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *