गोरखपुर में मारवाड़ी युवा मंच मंच की ओर से शनिवार को गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया। जिसके तहत लक्ष्मी नारायण मंदिर साहबगंज में गणगौर पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। मंदिर में इकट्ठा होकर सबने पूरे विधि विधान से गणगौर की पूजा की। उसके बाद शाम 4:00 बजे राम घाट पर विसर्जन कार्यक्रम किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहें। अखंड सौभाग्य के लिए रखते वृत
नवनिर्वाचित शाखा अध्यक्ष दुर्गेश बजाज ने बताया कि अखंड सौभाग्य के लिए गणगौर तीज का व्रत रखा जाता है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर का व्रत रखते हैं। गण का अर्थ भगवान शिव से और गौर का अर्थ माता पार्वती से है। इस दिन सुहागन महिलाएं और विवाह योग्य कन्याएं व्रत रखती हैं। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं जबकि विवाह योग्य कन्याए अपने मनपसंद जीवनसाथी के लिए व्रत रखती हैं। 300 महिलाएं हुई शामिल
कार्यक्रम संयोजक नीरज जालान ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ,साहेबगंज पर मारवाड़ी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप समाज की लगभग 300 महिलाओं ने गणगौर पूजन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया । कार्यक्रम सह संयोजक, अभिषेक केडिया, बंटी अग्रवाल और रोहित अग्रवाल ने बताया कि शाम 4:00 बजे पूजी गई सभी गणगौर का विसर्जन स्थानीय नवनिर्मित राम घाट पर किया गया। मंच परिवार की ओर से राम घाट पर विसर्जन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की गई थी जिसमें की प्रमुख रूप से पानी और अल्पाहार की व्यवस्था थी । इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल , वर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सलाहकार एवम पुर्व अध्यक्ष अभिषेक पोद्दार, संचित भालोटिया, रजत लाठ, आकाश अग्रवाल, अंकित पोद्दार, सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की।

Leave a Reply