DniNews.Live

रायबरेली राम कथा में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे:राजन जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया

रायबरेली में चल रही पूज्य राजन जी महाराज की राम कथा में पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने कथा स्थल पहुंचकर राजन जी महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। यह राम कथा 19 से 27 मार्च तक आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। दिनेश शर्मा के आगमन से कार्यक्रम में सियासी हलचल भी देखने को मिली। 19 मार्च को कलश यात्रा के साथ राजन जी महाराज रायबरेली पहुंचे थे। उसी दिन उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और रायबरेली के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कथा कार्यक्रम में सबसे पहले आरती उतारी थी। कथा के दूसरे दिन, 20 मार्च को, उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी राजन जी महाराज से मुलाकात की थी। आज, 21 मार्च को, पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कथा से पहले राजन जी महाराज के आवास पर उनसे आशीर्वाद लिया। यह लगातार देखा जा रहा है कि सत्ता के गलियारों से जुड़े कई बड़े नेता राजन जी महाराज से मुलाकात कर रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *