DniNews.Live

इंटेलिजेंस सेल के अधिकारियों को आईआईटी ने सिखाई साइबर सिक्योरिटी:ओपन सोर्स इंटेलिजेंस, डिजिटल फॉरेंसिक और एआई की दी गई ट्रेनिंग

आईआईटी कानपुर के C3iHub ने कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के सहयोग से कानून प्रवर्तन एजेंसियों (LEA) की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।इसमें मुख्य रूप से ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT), डिजिटल फॉरेंसिक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बुनियादी पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। 30 पुलिस अधिकारी हुए शामिल
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कई जिलों से स्पेशल इंटेलिजेंस सेल के 30 पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इससे सभी को एक-दूसरे से सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर मिला। कार्यक्रम की शुरुआत उद्घाटन सत्र से हुई, जिसके बाद विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।कार्यक्रम का उद्घाटन चंद्रकांत मीणा एसपी (क्षेत्रीय), स्पेशल इंटेलिजेंस विभाग और सुनील कुमार शर्मा डीएसपी स्पेशल इंटेलिजेंस विभाग, कानपुर नगर द्वारा किया गया। इस अवसर पर C3iHub के मुख्य रणनीति अधिकारी डॉ. आनंद हांडा भी उपस्थित रहे। साइबर क्षमताओं को कर रहे मजबूत प्रशिक्षण सत्र में अमन राज, डॉ. सत्य प्रकाश और श्री इवान दास द्वारा लिए गए, जिन्होंने अपने अनुभव और व्यावहारिक ज्ञान को साझा किया। डॉ. आनंद हांडा ने कहा कि हम कानून प्रवर्तन एजेंसियों की साइबर क्षमताओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। यह पहल राज्य स्तर पर साइबर सुरक्षा को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *