DniNews.Live

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत:दोस्त की हालत गंभीर, टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक

फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना जलेसर मार्ग स्थित गढ़ी उदी कट पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फिरोजाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक की अज्ञात वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नारखी थाना क्षेत्र के सखावतपुर निवासी 19 वर्षीय सचिन पुत्र राजन सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र राजवीर सिंह का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही नारखी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल अभिषेक को तुरंत एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक सचिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *