DniNews.Live

मुजफ्फरनगर में जलभराव से सड़क टूटी:गड्ढों में भरा पानी; ग्रामीणों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की

मुजफ्फरनगर में बारिश के बाद शहरी और ग्रामीण इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। शहर के रुड़की रोड और शेरपुर गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एकता विहार से आगे रुड़की रोड पर सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। जलभराव के कारण सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है और गहरे गड्ढों में भरा पानी हादसों का कारण बन रहा है।nnइसी तरह, शेरपुर गांव को जाने वाला मुख्य रास्ता भी जलभराव से प्रभावित है। स्थिति ऐसी है कि सड़क अब नाले जैसी दिखाई देने लगी है, जिससे गांव में आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।nnभारतीय किसान यूनियन के नगराध्यक्ष गुल बहार ने बताया कि बारिश के दौरान इस क्षेत्र में हर साल यही समस्या उत्पन्न होती है। उनके अनुसार, जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होना ही इस समस्या की मुख्य वजह है। स्थानीय निवासियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि किसी बड़े हादसे से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जाना आवश्यक है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *