DniNews.Live

डीएम ने पुल निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी:बोले- जनहित से जुड़े मुद्दों पर लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को ग्राम सतोह पहुंचकर नून नदी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में किए गए वृक्षारोपण कार्यों का जायजा लिया और हरीशंकरी पौधे को विकसित होकर वृक्ष का रूप लेते देख प्रसन्नता जताई। उन्होंने इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताते हुए संबंधित लोगों की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सतोह-अमीठा मार्ग पर नून नदी पर निर्माणाधीन पुल का भी गहन अवलोकन किया। पुल निर्माण कार्य में देरी और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के संबंधित अवर अभियंता (जेई) और सहायक अभियंता (एई) के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यदायी संस्था को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समयसीमा में पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और पारदर्शिता बनाए रखी जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित और टिकाऊ सुविधाएं मिल सकें। इस निरीक्षण से साफ संकेत मिल गया है कि प्रशासन अब विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *