DniNews.Live

कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:ब्लेड से गर्लफ्रेंड पर किया वार, प्रेमी ने खुद की गर्दन काटी; सांड ने सिपाही को पटका

नमस्कार, कानपुर में आज (शनिवार) की बड़ी खबरें… बिल्हौर में एक प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद अपनी गर्दन और कलाई चाकू से काटकर खुद को लहूलुहान कर लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाकर दोनों को बाहर निकाला। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। यहां से हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रेमी अरविंद का कहना है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। 3-4 महीने से प्रेमिका उससे बात नहीं कर रही थी। वह किसी और से बात करने लगी थी। मैंने उसे मनाया फिर भी वह नहीं मानी। वहीं, बिल्हौर में सिंह वाहिनी मंदिर के बाहर ड्यूटी पर तैनात सिपाही राम नरेश को सांड ने पटक दिया। सिपाही नाले में जा गिरा और घायल हो गया। इससे पहले गुरुवार को भी इसी सांड ने दर्शन करने आए वकील शुभम श्रीवास्तव के पिता अनिल श्रीवास्तव पर हमला किया था। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था। आज नमाजियों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी और सपा विधायक अमिताभ बाजपेई गले मिले। इरफान सोलंकी ने कहा- 4 साल बाद अपने के साथ ईद मना रहा हूं। बड़ी ईदगाह बेनाझावर में ईद की पहली नमाज सुबह 8 बजे अदा की गई। दूसरी शिफ्ट की नमाज 9:30 बजे अदा की गई।कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *