DniNews.Live

आगरा में PVR INOX की ओपनिंग:अंजना सेंटर में 4-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स का फिल्म ‘धुरंधर: द राइज’ के साथ आगाज

नए मल्टीप्लेक्स में कुल 503 सीटें हैं, जिनमें 89 लग्ज़री रिक्लाइनर शामिल हैं। दर्शकों को यहां RGB लेजर प्रोजेक्शन, डॉल्बी 7.1 साउंड, नेक्स्ट-जेन 3D तकनीक और कैफे-स्टाइल सोशल स्पेस जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे प्रीमियम सिनेमा अनुभव का आनंद लिया जा सकेगा।
अंजना सेंट्रल के डायरेक्टर पीएल शर्मा और सुनील शर्मा ने बताया कि मल्टीप्लेक्स को ‘सोशल हब’ कॉन्सेप्ट के तहत डिजाइन किया गया है, जहां पारंपरिक सिनेमा से अलग दर्शकों को आरामदायक और रिफाइंड माहौल मिलेगा। इसके इंटीरियर्स में कैफे-इंस्पायर्ड डिजाइन, ग्रीन एलिमेंट्स और आधुनिक लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो शांत और आकर्षक वातावरण प्रदान करते हैं।
सभी ऑडिटोरियम में अलग-अलग थीम और प्रीमियम सीटिंग दी गई है, जिसमें हाई-क्वालिटी साउंड और विजुअल अनुभव सुनिश्चित किया गया है। साथ ही, क्यूरेटेड कैफे-स्टाइल फूड और बेवरेज विकल्प भी उपलब्ध हैं।
स्थानीय निवासियों के साथ-साथ यह मल्टीप्लेक्स आगरा आने वाले पर्यटकों के अनुभव को भी बेहतर बनाएगा। ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को अब शहर में वर्ल्ड-क्लास नाइटलाइफ और एंटरटेनमेंट का विकल्प मिलेगा, जिससे वे अधिक समय शहर में बिता सकेंगे और स्थानीय कारोबार को भी लाभ होगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *