DniNews.Live

शाहजहांपुर स्टेशन पर अमृत भारत योजना का निरीक्षण:सांसद-वित्तमंत्री ने धीमी गति पर जताई नाराजगी, बोले-शहरवासियों को मिले सहूलियत

शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का सांसद अरुण सागर और वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को फटकार लगाई। निरीक्षण के लिए मुरादाबाद की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव को भी बुलाया गया था। सांसद अरुण सागर ने निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए डीआरएम विनीता श्रीवास्तव को विशेष रूप से आमंत्रित किया था। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना भी इस दौरान मौजूद रहे। मंत्री और सांसद ने डीआरएम के साथ उन सभी स्थानों का दौरा किया, जहां निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदार को जल्द से जल्द शेष कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने कार्य को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है, जिसे तेज करने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों के लिए पार्क और रेलवे स्टेशन पर एक मेडिकल स्टोर की जरूरत पर भी जोर दिया। खन्ना ने यह भी बताया कि रोजा में दो सड़कों के लिए पीडब्ल्यूडी से स्वीकृति मिल गई है, जिसके लिए एक एनओसी की आवश्यकता है, खासकर एक गुरुद्वारे और एक श्मशान घाट के लिए। उन्होंने शाहजहांपुर के निवासियों को हर तरह की सुविधा प्रदान करने और सभी कार्यों को समय पर व अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। सांसद अरुण सागर ने कहा कि निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा था। इसलिए वित्तमंत्री और डीआरएम के साथ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि डीआरएम और संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। जिससे यहां आने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द स्टेशन का नया रूप देखने को मिलेगा। इस। इस कार्य में दो प्लेटफॉर्म जोड़ें गए हैं। एक स्लेटर को भी बढ़ाया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *