DniNews.Live

बस्ती के तिघरा में मां दुर्गा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा:भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे जयकारे

बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित तिघरा गांव में शनिवार को मां दुर्गा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और ‘जय माता दी’ के जयकारों से गांव गूंज उठा। यह शोभायात्रा तिघरा गांव से ढोल-नगाड़ों के साथ शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पीत वस्त्र धारण किए महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया। इससे पूरा मार्ग केसरिया रंग में रंगा दिखाई दिया। श्रद्धालु जल भरने के लिए लालगंज स्थित तिरमुहनी घाट की ओर रवाना हुए। वहां से पवित्र जल लेकर वे मंदिर परिसर लौटेंगे, जिसके बाद विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस भव्य आयोजन में संस्थापक बलुरुप गौड़ ने मुख्य स्तंभ के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। रामजीत निषाद और बलवंत निषाद ने यात्रा की व्यवस्थाएं संभालीं। राहुल निषाद और राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। संतोष सिंह और हिरावन निषाद ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। आयोजन को सफल बनाने में समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। यात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहे, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *